केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के समीकरण बदलने तय

0
267
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के समीकरण बदलने तय
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के समीकरण बदलनेकेजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के समीकरण बदलने तय तय

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के समीकरण बदलने तय

बदल सकते हैं कांग्रेस की टिकटों के भी समीकरण
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की सियासत के समीकरण बड़ी तेजी के साथ बदल रहे है | भारतीय जनता पार्टी को भी ताजा समीकरणों का आभास अच्छे से है लिहाजा भाजपा भी अलर्ट मॉड में है | ना केवल दिल्ली की सात सीटों बल्कि पंजाब की तेरह सीटों के साथ-साथ हरियाणा तक ए.के. मिसाइल काम करेगी इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता |

ए.के. के नाम के आगे हमने मिसाइल क्यों लिखा आप जानते ही है यह वह मिसाइल है जिसने एक दो बार नहीं बल्कि भाजपा और कांग्रेस को तीन तीन बार अपनी ताकत का एहसास कराया है | और इस मिसाईल की मार से पंजाब तक में भाजपा,कांग्रेस और अकाली दल तक उड़ गए थे | और गोवा ,चंडीगढ़ के साथ-साथ गुजरात तक में इस मिसाईल नें अपनी ताकत का एहसास सभी को कराया था | माना भाजपा कैडर बेस पार्टी है लेकिन ए.के.का कैडर भी कम करके नहीं आँका जा सकता | और उस सूरत में ए.की.ताकत डबल हो गई है जब कांग्रेस भी अस्त्र शस्त्र ले उनके साथ है | समझ गए ना आप ए.के.मतलब अरविन्द केजरीवाल जिनकी चुनावी रणनीति अमित शाह और नरेंद्र मोदी तक पर भारी पडती है |

माना ए.के.सरकारी पिंजरे में बंद है लेकिन अपने जैसे कई ए.के.तैयार कर चुके अरविन्द के साथ लाखों लोगो की सहानुभूति है यह भाजपा भी अच्छी तरह से जानती है और भाजपा नें उसकी काट तलाशनी भी शुरू कर दी है लेकिन दिल्ली औरपंजाब के लोगो के दिलो पर राज करने वाले ए.के.से निपटना या यूँ कहिये ए.के. के चक्रव्यूह को भेदना आसान नहीं होगा | अरविन्द की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी सियासत के समीकरण भी बदलते दिख रहे हैं | अभी तक टिकटों के जो दावेदार थे उनमें भी अदला बदली की सुगबुगाहट सुनने को मिल रही है | हर किसी को ए.के.के सहारे दिख रहे है संसद के द्वारे | समझ गए आ आप जो महारथी अभी तक चुनाव लड़ने से बचना चाहते थे वे भी अब हसरत भरी निगाहों से पार्टी की ओर नजरें टिकाएं हैं | आज बस इतना ही …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here