मकर संक्रांति पर खिचड़ी  प्रसाद  वितरित किया रामनारायण दुबे नें

0
94
मकर संक्रांति पर खिचड़ी  प्रसाद  वितरित किया रामनारायण दुबे नें
मकर संक्रांति पर खिचड़ी  प्रसाद  वितरित किया रामनारायण दुबे नेंमकर संक्रांति पर खिचड़ी  प्रसाद  वितरित किया रामनारायण दुबे नें

मकर संक्रांति पर खिचड़ी  प्रसाद  वितरित किया रामनारायण दुबे नें

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  दिलशाद कॉलोनी मृगनयनी चौक पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी प्रसाद व कम्बल वितरण किया गया।जिसमें पूर्व महापौर राम नारायण दुबे प्रमोद हांडा संजीव मल्होत्रा ने सेवा कार्य मे हिस्सा लिया। रामनारायण दुबे नें कहा जरुरतमन्द लोगो की मदद करना पुण्य का काम है | और मकर सक्रांति दान पुन के लिए सबसे पवित्र दिन माना जाता है | तथा इस दिन किया गया तर्पण दान और देवपूजन अक्षय होता है |

रामनारायण दुबे नें कहा मान्यता है कि आज के दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने  उनके घर जाया करते हैं। यह भी कहा जाता है कि गंगा को धरती पर लाने वाले महाराज भगीरथ ने अपने पूर्वजों के लिए इस दिन तर्पण किया था। भीष्म पितामह ने भी अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति का ही चयन किया था। इसी दिन भगवान विष्णु ने असुरों का अंत कर युद्ध समाप्ति की घोषणा की थी। यशोदा जी ने इसी दिन कृष्ण जन्म के लिए व्रत किया था। पर यह अकाट्य तथ्य है कि मकर संक्रांति सूर्य की कक्षा में बदलाव के माध्यम से अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संकेत है।समस्त भारत में हर्षोल्लास के  साथ प्रकृति को नमन करने वाला  यह एक मात्र पर्व   है। संक्रांति को सूर्य की गति व सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। अत: उत्तरायण के इस पर्व पर यही कामना है कि सूर्य के समान आपकी गति व सामर्थ्य बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here