टी.आर.साहनी कम्पनी नें मनाया अपना 31वां स्थापना दिवस : राजीव साहनी

0
56

टी.आर.साहनी कम्पनी नें मनाया अपना 31वां स्थापना दिवस : राजीव साहनी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) एन.सी.आर.दिल्ली क्षेत्र की सुप्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कम्पनी टी.आर.साहनी नें राजधानी दिल्ली के श्री सत्य साईं सभागार लोदी एस्टेट में अपना 31 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया | कार्यक्रम गणेश वंदना से शुरू हुआ | दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी इस मौके पर मुख्य अतिथि थी | उन्होंने दीप प्रज्वलित किया |

इस अवसर पर टी.आर.साहनी प्रबंधन से प्रबंध  निदेशक राजीव साहनी,संजीव साहनी,राहुल साहनी विशाल साहनी के अलावा आचार्य राजेन्द्र  पंकज जी,हरियाणा से विधायक असीम गोयल  सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे | राजीव साहनी,संजीव साहनी,राहुल साहनी तथा विशाल साहनी नें कम्पनी की
कार्यप्रणाली तथा भविष्य  की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला | राहुल साहनी नें अपने दादा जी स्व.तिलक राज साहनी के पांच सिद्धांतों पर भी
विस्तार से प्रकाश डाला और कम्पनी की योजनाओं की जानकारी दी |

इस मौके पर सुप्रसिद्ध मोटीवेटर प्रवीन नारंग,उज्जैन से पधारे पंडित विजय शंकर,राकेश डागर प्रदीप कटारिया तथा भविष्य गाबा नें बड़े ही प्रभावशाली तरीके से अपने विचार रखे | दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी नें कहा तीस साल से अधिक किसी कम्पनी का चलना साबित करता है कम्पनी सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रही है | आतिशी नें टी.आर.साहनी प्रबंधन  की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कम्पनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की | इस मौके पर राजीव साहनी
नें अपनी कंपनी के कर्मियों को बधाई देते हुए कहा आज हम जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसमे कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है | इस अवसर पर मशहूर गायक शंकर साहनी नें संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया | जिनके गानों पर हाल में मौजूद लोग झूम उठे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here