यस बैंक के अधिकारियों के साथ सेमिनार आयोजित : अशोक सेठ

0
31
यस बैंक के अधिकारियों के साथ सेमिनार आयोजित : अशोक सेठ
यस बैंक के अधिकारियों के साथ सेमिनार आयोजित : अशोक सेठ

यस बैंक के अधिकारियों के साथ सेमिनार आयोजित : अशोक सेठ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली में रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय झंडेवालान नई दिल्ली में यस
बैंक के अधिकारियों के साथ सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का प्राथमिक उद्देश्य “यस बैंक के माध्यम से आभूषण निर्यात और पुनः पूर्ति के लिए सोने की खरीद को सुविधाजनक बनाना” विषय पर चर्चा करना था। सेमिनार शुरू होने से पहले जीजेईपीसी ने एक औपचारिक केक-काटने के कार्यक्रम के साथ “इंडिया ऑन द मून” (चंद्रयान) के अवसर को चिह्नित किया। इस विशेष कार्यक्रम व सेमिनार का उद्घाटन जीजेईपीसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष  अशोक सेठ  द्वारा किया गया जिसमें दिल्ली क्षेत्र के सचिवालय प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

अशोक सेठ  द्वारा यस बैंक के अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया! इनमें  अर्पिता चट्टोपाध्याय,  मेघा साह, जगमोहन चौधरी, श्री अनुजय सिन्हा,  जयंत कर्माकर,  फैज रहमान,  लव शर्मा और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल थे। इस अवसर पर प्रशंसा स्वरूप फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया।
अशोक सेठ  द्वारा यस बैंक अधिकारियों के समक्ष नॉर्थ रीजन के सदस्यों को यस बैंक से रिफंड में देरी की वजह आ रही प्रॉब्लम के उदाहरण  के तौर पर
रोहतक व पुरानी दिल्ली के दो सदस्यों के डॉक्यूमेंट पेश किये! जिसे यस बैंक अधिकारियों द्वारा हल करने का आश्वासन दिया | नीति-निदेशक  के.के. दुग्गल  द्वारा यस बैंक के अधिकारियों से अपने अनुभव साझा किए |

जीजेईपीसी के उत्तरी क्षेत्र के सहायक निदेशक संजीव भाटिया ने पूरी बैठक के दौरान यस बैंक के अधिकारियों को उनकी अमूल्य अंतर्दृष्टि और योगदान के
लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। सत्र में दिल्ली क्षेत्र के 45 से अधिक सदस्य निर्यातकों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here