अंडमान द्वीप समूह में 100 रोहिंग्या नाव में फंसे 20 से अधिक लोग मर चुके

0
54

म्यांमार के दो रोहिंग्या समूहों ने कहा है कि कम से कम 100 रोहिंग्या भारत के अंडमान द्वीप समूह में एक नाव में फंसे हुए हैं। इनमें 16-20 लोग प्यास भूखया डूबने से मर सकते हैं। रिपोर्ट में बताया कि फंसी हुई नाव ने मंगलवार देर रात भारतीय जहाजों से संपर्क किया था। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास इस बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। इस बीच अनुमान के मुताबिक संभव है कि 20 से अधिक लोग मारे गए हैं कुछ भूख और प्यास से और अन्य हताशा में पानी में कूद गए। एशिया पैसिफिक रिफ्यूजी राइट्स नेटवर्क के रोहिंग्या वर्किंग ग्रुप ने कहा कि समूह दो सप्ताह से अधिक समय से भटक रहा था। कल देर रात कुछ भारतीय जहाज नाव की ओर आ रहे थे इसलिए हम मदद का इंतजार कर रहे हैं।

ग्रुप की अध्यक्ष लिलियन फैन ने कहा किस हमें उम्मीद है कि भारतीय नौसेना या तटरक्षक जल्द से जल्द नाव को बचाने का प्रबंध करने वाले हैं। फैन ने कहा कि ये लोग 2 सप्ताह से अधिक समय से बिना भोजन और पानी के एक क्षतिग्रस्त नाव पर भटक रहे हैं।बताया जा रहा हैं कि 16 लोग पहले ही मर चुके हैं। हाल ही में श्रीलंका की नौसेना ने सौ से अधिक रोहिंग्या को ले जा रही एक अन्य नाव को बचाया था। एशिया पैसिफिक रिफ्यूजी राइट्स नेटवर्क के रोहिंग्या वर्किंग ग्रुप की अध्यक्ष लिलियन फैन ने कहा किस, “हमें उम्मीद है कि भारतीय नौसेना या तटरक्षक जल्द से जल्द नाव को बचाने का प्रबंध करेंगे।” फैन ने कहा कि, ”ये लोग 2 सप्ताह से अधिक समय से बिना भोजन और पानी के एक क्षतिग्रस्त नाव पर भटक रहे हैं। हमने सुना है कि 16 लोग पहले ही मर चुके हैं।” हाल ही में श्रीलंका की नौसेना ने सौ से अधिक रोहिंग्या को ले जा रही एक अन्य नाव को बचाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here