Video: सुहासिनी शेखावत ने राफ्टिंग कर रचा कीर्तिमान

0
118

राजस्थान के सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बेटी सुहासिनी शेखावत ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। गुरुवार को सुहासिनी ने ‘इंडस कॉलिंग’ अभियान के दल का नेतृत्व करते हुए सिंधु नदी पर अब तक का सबसे लंबा रॉफ्टिंग अभियान पूरा किया है। सुहासिनी का यह अभियान भारत-चीन बॉर्डर के पास मानेसर से शुरू हुआ और भारत-पाकिस्तान बॉर्डर करगिल के पास खत्म हुआ। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिया सुहासिनी के सपने अलग हैं, उसे कठिनाइयों से डर नहीं लगता। वो भारत की बेटियों के आत्मबल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने में जुटी रहती है। उसका साहस कई बार मुझे हतप्रभ कर जाता है। बेटियां बड़ी होकर पिता की जीवन यात्रा को नई उम्मीदों से पूरित करती हैं। मैं उसमें खुद को देखता हूं। सुहासिनी शेखावत पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से एडवांस लीडरशिप में डिप्लोमा किया है। सुहासिनी स्पोर्ट्स में काफी रुचि रखती हैं। वह एक बेहतरीन शूटर भी हैं। 2019 में सुहासिनी 31 दिन के ‘गंगा आमंत्रण अभियान’ का भी हिस्सा रही थीं। उसने उत्तराखंड के देवप्रयाग से पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक 2500 किलोमीटर लंबी दूरी राफ्टिंग के जरिए पूरी की थी। 2021 में सुहासिनी 917 किलोमीटर लंबे ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने गेलिंग, अरुणाचल प्रदेश से असम के असमरलगा तक राफ्टिंग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here