70 साल की महिला ने दिया बेटे को जन्म, शादी के 54 साल बाद गूंजी घर में किलकारी

0
268

राजस्थान के अलवर जिले में एक दंपत्ति ने कुछ घंटों पहले बेटे को जन्म दिया है। जो अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक बुजुर्ग दंपती के घर में शादी के 54 साल बाद किलकारी गूंजी है। बच्चे को जन्म देने वाली महिला की उम्र 70 साल और उसके पति की उम्र 75 साल है। डॉक्टरों ने दावा किया कि राजस्थान में यह पहला मामला है जहां इतनी ज्यादा उम्र में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि आईवीएफ तकनीक की मदद से महिला को संतान पैदा हुई है। हालांकि इस तकनीक की मदद से दुनियाभर में कई बुजुर्ग दंपती उम्र के इस पड़ाव में माता-पिता बन चुके हैं। वहीं अलवर की दंपती का कहना है कि उनके आंगन में इतने सालों बाद किलकारी गूंजी है जिसकी हमें कितनी खुशी है हम जाहिर भी नहीं कर सकते हैं। बच्चे के पिता गोपीचंद पूर्व सैनिक हैं। बांग्लादेश युद्ध के दौरान याद पैर में गोली लगी थी। गोपीचंद का कहना है कि अब बेटा होने के बाद उन्हें काफी खुशी है। पत्नी चंद्रवती भी इस उम्र में मां बनने के बाद खुद को बेहद खुश नसीब महसूस कर रही है। डॉक्टर का कहना है कि इस उम्र में बच्चा पैदा होने का शायद यह पहला केस है। इस सिम बेटे के पिता गोपीचंद भी अपने पिता के इकलौते बेटे थे। शादी 1968 में चंद्रावती से हुई लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद वह सेना से रिटायर हो गए। पत्नी का भी जगह जगह इलाज करवाया। लेकिन कोई फायदा नही रहा। जिसके बाद उन्होंने अलवर में एक आईवीएफ सेंटर से अपनी पत्नी का ट्रीटमेंट करवाया। बच्चे का वजन करीब 3 किलो के लगभग हैं। जिसकी स्वास्थ्य आदत भी एक दम सही बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here