नूपुर शर्मा के बहाने रांची में उपद्रवियों का नंगा नाच, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बाद कर्फ्यू

0
165
नूपुर शर्मा के बहाने रांची में उपद्रवियों का नंगा नाच, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बाद कर्फ्यू
नूपुर शर्मा के बहाने रांची में उपद्रवियों का नंगा नाच, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बाद कर्फ्यू

पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर नुपुर शर्मा की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बहाने अपद्रवियों ने हिंसा का नंगा नाच शुरू कर दिया है। झारखंड की राजधानी रांची में विरोध के नाम पर जमकर हिंसा हुई है। नमाज के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते बेकाबू हो उठा। जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी हुई। हिंसा में कई पुलिसकर्मियों समेत आम लोग घायल हुए हैं। एक दर्जन से अधिक घायलों को रिम्स पहुंचाया गया है। हालात को काबू करने के लिए प्रशासन ने रांची में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है।

दोपहर में नमाज के बाद सड़कों पर लोग निकलकर नारेबाजी करने लगे

पैगंबर मोहम्मद पर नुपूर शर्मा की ओर से पिछले दिनों की गई टिप्पणी के विरोध में आज रांची में सुबह से ही तनाव दिख रहा था। मुस्लिम समुदाय की ओर से दुकानें बंद रखी गईं थीं। दोपहर में नमाज के बाद सड़कों पर लोग निकलकर नारेबाजी करने लगे। अचानक प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस प्रशासन की ओर से मेन रोड में जगह-जगह की गई बैरिकेंडिंग को तोड़कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here