मशूहर गीतकार प्रसून जोशी की मां का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

0
174
मशूहर गीतकार प्रसून जोशी की मां का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
मशूहर गीतकार प्रसून जोशी की मां का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन हो गया है। रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सुषमा जोशी राजनीति शास्त्र की लेक्चरर थीं। उन्होंने करीब 3 दशकों तक ऑल इंडिया रेडियो में काम किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर प्रसून जोशी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि परिवार वालों को यह दुख सहने की शक्ति मिले। प्रसून जोशी का परिवार मूलत: उत्तराखंड का रहने वाला है। गीतकार का जन्म भी उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ। पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा, ‘केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रख्यात गीतकार श्री प्रसून जोशी की माता जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

पहले 1 मार्च 2021 को प्रसून जोशी ने अपने पिता को खो दिया

ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति शांति शांति।‘ इससे पहले 1 मार्च 2021 को प्रसून जोशी ने अपने पिता को खो दिया था। उन्होंने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मेरे परम पूजनीय पिता जी श्री देवेंद्र कुमार जोशी के आकस्मिक निधन से एक अव्यक्त रिक्तता का अनुभव हो रहा है ।अपना 85 वर्ष का जीवन उन्होंने अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पित भाव के साथ व्यतीत किया। अनुग्रह के साथ उनके मोक्ष के लिए प्रार्थना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here