उत्तर कोरिया ने दागी प्रतिबंधित अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल, एक घंटे बाद जापान के समुद्र में गिरी

0
56

रूस-यूक्रेन जंग में परमाणु खतरे व तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बीच दुनिया के सामने नया खतरा आया है। उत्तर कोरिया ने आज प्रतिबंधित अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल दाग दी। 2017 के बाद पहली बार उसने यह कदम उठाया है। दक्षिण कोरिया ने पड़ोसी देश द्वारा आईसीबीएम मिसाइल दागे जाने का दावा किया। जापान के अधिकारियों का अनुमान है कि यह करीब 1100 किलोमीटर चली।

एक घंटे से ज्यादा समय बाद यह मिसाइल जापान के समुद्र में गिरी

एक घंटे से ज्यादा समय बाद यह मिसाइल जापान के समुद्र में गिरी। आईसीएम मिसाइल निश्चित पथ पर हजारों किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस तरह अमेरिका भी उत्तर कोरिया की मिसाइल की जद में आ सकता है। उत्तर कोरिया ने हाल के दिनों में अपनी मिसाइलों का परीक्षण अचानक तेज कर दिया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया के हाल के कुछ परीक्षण आईसीबीएम प्रणाली के परीक्षण थे, जबकि इनके बारे में उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि ये उपग्रह से किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here