भाजपा नेताओं की मांग ‘जिन्ना टावर का नाम बदलो’, कहा- लाखों हिंदुओं के हत्यारे का नाम मंजूर नहीं

0
71
भाजपा नेताओं की मांग 'जिन्ना टावर का नाम बदलो', कहा- लाखों हिंदुओं के हत्यारे का नाम मंजूर नहीं
भाजपा नेताओं की मांग 'जिन्ना टावर का नाम बदलो', कहा- लाखों हिंदुओं के हत्यारे का नाम मंजूर नहीं

भाजपा नेताओं की मांग ‘जिन्ना टावर का नाम बदलो’, कहा- लाखों हिंदुओं के हत्यारे का नाम मंजूर नहीं

भारतीय जनता पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई ने गुंटूर में ‘जिन्ना टावर’ का नाम बदलने की मांग दोहराई है। नेताओं ने कहा कि टावर से पाकिस्तान के संस्थापक का नाम हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि वह लाखों हिंदुओं की हत्या के लिए जिम्मेदार था। जिन्ना की वजह से ही भारत का विभाजन हुआ था। भाजपा नेताओं ने टावर का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने के लिए कहा है।

गुंटूर के टावर से मुहम्मद अली जिन्ना का नाम हटा दिया जाए

भाजपा नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि गुंटूर के टावर से मुहम्मद अली जिन्ना का नाम हटा दिया जाए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी टावर का नाम बदलने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि उन्हें अपना वोट बैंक खोने का डर है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा मुसलमानों या इस्लाम के खिलाफ नहीं है, बल्कि कट्टरवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ है। भाजपा नेता देवधर ने कहा कि टावर का नाम एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जा सकता है, लेकिन सीएम ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें वोट नहीं मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here