यूक्रेन की राजधानी कीव में बिगड़े हालात के बाद भारत ने अपना दूतावास पौलेंड किया शिफ्ट

0
78

रूसी सेना ने अब तक यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया है। जिसमे राजधानी कीव में हालात बिगड़ते जा रहे है। इसके बावजूद भी अभी तक ना ही यूक्रेन और ना ही रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसी युद्ध के बीच भारत ने एक बड़ा कदम उठाते हुए यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास को अस्थायी रूप से यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड शिफ्ट कर दिया गया। जानकारी दी गई है कि यह फैसला देश में ‘बिगड़ती सुरक्षा स्थिति’ और पश्चिमी हिस्सों में हमलों को देखते हुए लिया गया है। आज शाम विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी देते हुए बताया गया कि यूक्रेन के पश्चिमी भाग में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि यूक्रेन में स्थिति भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूस से स्थानानंतरिक किया जाएगा। यह निर्णय उस वक़्त लिया गया जब आज यूक्रेन संकट को लेकर पीएम मोदी ने एक एक उच्च स्तरीय बैठक की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here