पुतिन ने मानी पीएम मोदी की मांग, यूक्रेन से छात्रों को निकालने के लिए रूस का सीजफायर का ऐलान

0
96

रूस ने यूक्रेन के युद्धग्रस्‍त इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो जगहों मारियोपोल और वोल्‍वोनोखा में सीजफायर और ग्रीन कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया है। भारतीयों को निकालने की दिशा में अब यह बहुत ही महत्‍वपूर्ण कदम है। यह सीजफायर भारतीय समयानुसार 11.30 बजे से लागू हो गया है। हालांकि इन दोनों ही इलाकों में भारतीयों की संख्‍या बहुत कम है, फिर भी शांति की दिशा में बढ़‍िया कदम है।

बातचीत के बाद इस कॉरिडोर को बनाने पर सहमति बनी है

माना जा रहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच दूसरी दौर की बातचीत के बाद इस कॉरिडोर को बनाने पर सहमति बनी है। रूस ने ऐलान किया है कि यह सीजफायर 11.30 बजे से शुरू होगा जो मानवीय आधार पर किया गया है ताकि आम नागरिकों को निकलने का मौका दिया जा सके। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा, ‘आज 5 मार्च को मास्‍को के समयानुसार 10 बजे सुबह से रूसी पक्ष एक सीजफायर करने जा रहा है। रूस मारियोपोल और वोल्‍वोनोखा में मानवीय कॉरिडोर खोलने जा रहा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here