टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की बड़ी उपलब्धि, इंटरनेशनल हॉकी में 250 मैच किये पूरे

0
78
टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की बड़ी उपलब्धि, इंटरनेशनल हॉकी में 250 मैच किये पूरे
टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की बड़ी उपलब्धि, इंटरनेशनल हॉकी में 250 मैच किये पूरेटीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की बड़ी उपलब्धि, इंटरनेशनल हॉकी में 250 मैच किये पूरे

टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की बड़ी उपलब्धि, इंटरनेशनल हॉकी में 250 मैच किये पूरे

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने करियर की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीजेश ने इंटरनेशनल हॉकी में भारत के लिए 250 हॉकी मैच पूरे कर लिए हैं। हॉकी इंडिया ने इस रिकॉर्ड पर श्रीजेश को बधाई दी है। उन्होंने भुवनेश्वर स्थित कलिंगा हॉकी स्टेडियम में जारी एफआईएच हॉकी प्रो लीग में स्पेन के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया को एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों वाले मुकाबले के दूसरे मैच में स्पेन से 3-5 से हार का सामना करना पड़ा।

अपने जीवन के 250 दिन मैंने अपने देश के लिए हॉकी खेले

श्रीजेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खुशी को बयां करते हुए लिखा, ‘अपने जीवन के 250 दिन मैंने अपने देश के लिए हॉकी खेले…और मैंने इसे हासिल करने के लिए 7780 दिनों तक कड़ी ट्रेनिंग की। आपको सभी के सपोर्ट और विश्वास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में शुमार, श्रीजेश ने 2006 में श्रीलंका में दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here