दीपावली के बाद फैला कूड़ा उठाने में आई तेजी : संदीप कपूर

0
12
संदीप कपूर
दीपावली के बाद फैला कूड़ा उठाने में आई तेजी : संदीप कपूर

दीपावली के बाद फैला कूड़ा उठाने में आई तेजी : संदीप कपूर

ज्यादातर बाजार किये गए साफ़

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के चेयरमेन संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली को स्वच्छ एवं साफ़ बनाने के लिए दिल्ली नगर की पूरी टीम नें दीपावली से पहले और दीपावली के बाद कड़ी मेहनत कर दिल्ली को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी | संदीप कपूर नें कहा वैसे तो तकरीबन दो माह तक दिल्ली को कूड़े से मुक्ति अभियान के तहत ही काफी हद तक साफ़ कर दिया गया था लेकिन दीपावली से एक सप्ताह पहले दिल्ली भर में त्योहारों के चलते खास इंतजाम करते हुए फिर से साफ़ किया गया |

संदीप कपूर बताते हैं इस दौरान रूटीन से करीब बीस फीसदी ज्यादा कचरा शहर के विभिन्न स्थानों से उठाया गया | उन्होंने बताया दीपावली के मौके पर बड़ी संख्या में अस्थाई बाजार दिल्ली भर में लगते हैं जिनके चलते बाजारों तथा आसपास की कलोनियोँ में काफी कचरा फैल जाता है | इसके अलावा आतिशबाजी के बॉस भी काफी कचरा गलियों और बाजारों में पसर जाता है |लेकिन निगम के सभी कर्मचारियों नें कड़ी मेहनत कर सभी बाजारों के हटते ही युद्ध स्तर पर सफाई कार्य को अंजाम दिया और ज्यादातर बबाजारों से कूड़ा साफ़ करा दिया और छठ पर्व के अवसर पर भी निगम नें साफ़ सफाई के पूरे इंतजाम किये है | संदीप कपूर कहते हैं ट्रिपल इंजन सरकार बड़ी मेहनत से कार्य कर रही है और लोग भी अब ट्रिपल इंजन सरकार के महत्व को समझने लगे है |

संदीप कपूर नें दिल्ली के लोगो से शहर की सफाई सिस्टम को और मजबूत करने के लिए सहयोग की अपील करते हुए कहा लोगो को कूड़ा स्द्क०न या गलियों में नहीं फेंक्कना चाहिए | संदीप कपूर नें कहा बिना जनता के सहयोग के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here