Tag: Vidya Bharati Sports

  • Regional Sports Competition : खिलाड़ी अपने जीवन से दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं : राजीव साहनी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह

    Regional Sports Competition : खिलाड़ी अपने जीवन से दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं : राजीव साहनी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह

    Regional Sports Competition : खिलाड़ी अपने जीवन से दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं : राजीव साहनी
    क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह

    नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : पहले पढ़ेंगे लिखेंगे तो आगे बढ़ेंगे ऐसा माना जाता था लेकिन अब खेलने कूदने से भी अपना और देश का नाम रोशन कर रहे हैं | यह कहना था सुप्रसिद्ध व्यवसायी राजीव साहनी का | राजीव साहनी नें कहा खिलाड़ी अपने जीवन से दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं तथा जीवन के सभी संघर्षो पर वह आसानी से सफलता प्राप्त कर लेते हैं | उक्त विचार राजीव साहनी नें विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये | भव्य समापन समारोह महाशय चुनीलाल सरस्वती बाल मंदिर, हरि नगर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन, बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल, स्केटिंग, हैंडबॉल एवं बेसबॉल जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

    समापन समारोह में राजीव कुमार साहनी के साथ विद्या भारती, उत्तर क्षेत्र के अध्यक्षसुख राज सेठिया , संरक्षक सुरेंद्र अत्री , दिल्ली प्रांत की महामंत्री डॉ. सतीश माहेश्वरी तथा क्षेत्रीय खेलकूद प्रभारी दिनेश गोयल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों का उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।डॉक्टर सतीश महेश्वरी नें कहा खिलाड़ी के जीवन में अभ्यास और अनुशासन की अहम भूमिका होती हैं खिलाड़ी हर परिस्थिति में सकारात्मक सोचता है |उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता का नाम लेकर धन्यवाद किया (विशेषकर राजीव साहनी और सुरेंद्र अत्री उन्हें भीष्म पिता से सम्बोधित किया) आयोजक समिति में संजय वर्मा (खेलकूद प्रांत संयोजन, दिल्ली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों में “खेलो, स्वस्थ रहो और निरंतर आगे बढ़ो” की भावना को मजबूत किया।