सुमित शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने से कृष्णा नगर जिले में मिलेगी कांग्रेस को मजबूती : सुनीता धवन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष सुमित शर्मा को बनाऐ जाने पर सुनीता धवन अध्यक्ष जिला कृष्णा नगर महिला कांग्रेस ने कांग्रेस सीनियर नेताओं का धन्यवाद किया और सुमित शर्मा को शुभकामनाएँ दी |
जिला कृष्णा नगर अनेक कार्यकर्ताओं ने भी बधाई शुभकामनाएं दी, और खुशी जाहिर की सुमित शर्मा नें युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर अपनी कार्यशैली से वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित किया और उनको अनेक जिम्मेदारी दी गई जिसको उन्होने बखूबी निभाया उन्हें लक्ष्मी नगर विधानसभा से उम्मीदवार भी बनाया गया चुनाव के बाद भी वह लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच रहे कांग्रेस पार्टी के हर कार्यक्रम में के साथ साथ जिले की हर बैठक में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे, उनके कार्य को देखते हुए पार्टी ने अच्छा निर्णय लिया है जिसका कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है |

जवाहरलाल धवन, यतिश खत्री, विक्रम निझावन, कुनाल अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, सुदर्शन सकसैना, सलाउद्दीन, दिनेश कुमार मैनी, विष्णु प्रकाश, पिंकी साहनी, पूर्व उपमहापौर वरयाम कौर, पूर्व निगम प्रत्याशी शरण जीत शर्मा, बसी लाल, सावित्री शर्मा, सभी ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन , दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, एवं पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डॉक्टर नरेंद्र नाथ का धन्यवाद किया और सभी ने जिला कृष्णा नगर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सुमित शर्मा के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे |



