छठ पूजा समाप्त होने के बाद यमुना घाट पर टीम के साथ सफाई की संदीप कपूर नें

0
22
संदीप कपूर
छठ पूजा समाप्त होने के बाद यमुना घाट पर टीम के साथ सफाई की संदीप कपूर नें

छठ पूजा समाप्त होने के बाद यमुना घाट पर टीम के साथ सफाई की संदीप कपूर नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : छठ पूजा समाप्त होने के कुछ घंटे बाद ही कृष्णा नगर से निगम पार्षद तथा डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर नें अपनी टीम के साथ यमुना के गीता कॉलोनी तट पर बने छठ घाट पर अपनी टीम के साथ सफाई अभियान चलाया | उन्होंने यमुना के गीता कालोनी घाट पर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। पानी की बोतलें, फूल, दीये और अन्य ठोस अपशिष्ट सहित कूड़ा एकत्र किया। और उसे निगम के टिप्पर में भी खुद ही बेलचे से डाला भी |

संदीप कपूर के साथ भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के सह-प्रभारी किशन हरम नें भी इस कार्य में उनकी मदद की | भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा नगर निगम की टीम भी इस मौके पर सफाई अभियान में शामिल रही | संदीप कपूर नें कहा चार दिनों तक दिल्ली के सैकड़ों स्थानों पर आस्था के पर्व छठ पूजा को धूमधाम से मनाया गया | ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है इस दौरान जो भी ठोस अपशिष्ट और कूड़ा आदि शहर के विभिन्न स्थानों या यमुना के तटों पर जमा हैं उसका उचित निष्पादन किया जाए और यदि इस कार्य में सभी का सहयोग मिलेगा तो यह कार्य बेहद जल्दी एवं सुगमता के साथ सम्पन्न हो पायेगा |

संदीप कपूर नें कहा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उन्हें यह प्रेरणा मिली है क्योंकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें खुद अपनी टीम के साथ वासुदेव घाट पर पूजा के बाद यह अभियान चलाया | रेखा गुप्ता का कहना था ‘‘स्वच्छता कार्य पूरे वर्ष, चौबीसों घंटे किया जाना चाहिए। यह एक सतत प्रयास है जिसे सरकार और लोगों दोनों को ही करना होगा।” संदीप कपूर कहते हैं माननीय प्रधानमन्त्री का भी स्वच्छता मूल मन्त्र है और उनके दिखाए रास्ते पर ही हम सब चल रहे हैं |

संदीप कपूर नें बताया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी महापौर राजा इकबाल सिंह के साथ मिलकर छठ के लिए यमुना घाटों और पार्कों व अन्य क्षेत्रों में बनाए गए कृत्रिम तालाबों से कचरा एकत्र करने के लिए स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। दिल्ली सरकार ने इस वर्ष लेकर यमुना तटों पर करीब डेढ़ दर्जन 17 स्थानों पर छठ घाट तैयार किए थे। इसके अलावा शहर में भी लगभग डेढ़ हजार अन्य घाट भी बनाए गए थे। लिहाजा व्यापक स्तर पर सफाई अभियान जनता के सहयोग के बिना नहीं चल सकता |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here