राजकुमार जैन नें टीम के साथ संभाला चांदनी चौक में मोर्चा

0
43
राजकुमार जैन
राजकुमार जैन नें टीम के साथ संभाला चांदनी चौक में मोर्चा

राजकुमार जैन नें टीम के साथ संभाला चांदनी चौक में मोर्चा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जैन नें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश पर जिला कांग्रेस की टीम के साथ दिल्ली नगर निगम उप चुनाव में चांदनी चौक वार्ड में मोर्चा संभाल लिया है |

देवेन्द्र यादव नें दिल्ली के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी होने वाले 12 वार्डों में लगाई है | कार्यकर्ता अपने ब्लाक अध्यक्ष तथा विधानसभा पर्यवेक्षक के साथ संबंधित वार्ड में वहां तैनात स्थानीय नेताओं तथा प्रदेश कांग्रेस द्वारा लगाये गए पर्यवेक्षकों से तालमेल बिठा कार्य कर रहे हैं | ज्यादातर वारों में यह कार्य शुरू हो चुका है | उसी कड़ी के तहत बाबरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार जैन नें रविवार को अपने जिले के सभी ब्लाक अध्यक्षों,पदाधिकारियों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक ली तथा सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके कार्य सौंपे | बैठक में चांदनी चौक के जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौ.उस्मान ,वरिष्ठ नेता जगजीवन शर्मा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे

| राज कुमार जैन नें कहा बाबरपुर जिला कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ चांदनी चौक में कार्य करेगें | राज कुमार जैन नें आज सोमवार को अपनी टीम के साथ चांदनी चौक वार्ड में पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है | राजकुमार जैन कहते है जनता से सम्पर्क के दौरान लोगो के रुझान से आभास हो रहा है लोग उपचुनाव में कांग्रेस को मौका देना छह रहे है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here