नये राशन कार्ड बनने की खबर से खुश हैं लोग : निर्मल गुप्ता
कई साल से इन्तजार में है जनता
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में करीब 12 साल बाद नये राशन कार्ड बनने शुरू होने जा रहे हैं इस खबर से लोगो में अच्छा खासा उत्साह है खासतौर से वे लोग बहुत खुश हैं जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए लम्बे समय से आवेदन किया हुआ है | यह कहना है आर.डब्लू.ए.विवेक विहार के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता का |
निर्मल गुप्ता कहते हैं सालों से राशन कार्ड बनने का इंतजार कर रहे करीब 2 लाख 90 हजार लोगों के राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया फिर शुरू होगी। दिल्ली सरकार के राशन कार्ड लाभार्थियों के ई-केवाईसी की में है। केवाईसी के दौरान अपात्र राशन कार्डधारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सबकुछ ठीक रहा तो नये साल से लोगो के राशन कार्ड बनने शुरू हो जायेगें | निर्मल गुप्ता कहते हैं दिल्ली सरकार ने बीते मार्च-अप्रैल से मौजूदा राशन कार्डधारियों, जिनकी संख्या 17.5 लाख है उनके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की हुई है। अब तक हुई ई-केवाईसी में पता चला है कि 1.71 लाख लोगों से ज्यादा ऐसे लोग हैं जो आयकरदाता होने के बाद राशन ले रहे थे, वह अब अपात्र पाए गए हैं।
इसके अलावा हजारों ऐसे लोग है जिनकी मृत्यु के बाद भी उन्हें राशन दिया जा रहा है। करीब 80 हजार डुप्लीकेट लाभार्थी भी राशन कार्ड धारक की सूची में शामिल है। दिल्ली सरकार ने बीते मार्च-अप्रैल से मौजूदा राशन कार्डधारियों, जिनकी संख्या 17.5 लाख है उनके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की हुई है। अब तक हुई ई-केवाईसी में पता चला है कि 1.71 लाख लोगों से ज्यादा ऐसे लोग हैं जो आयकरदाता होने के बाद राशन ले रहे थे, वह अब अपात्र पाए गए हैं। इसके अलावा हजारों ऐसे लोग है जिनकी मृत्यु के बाद भी उन्हें राशन दिया जा रहा है। करीब 80 हजार डुप्लीकेट लाभार्थी भी राशन कार्ड धारक की सूची में शामिल है। निर्मल गुप्ता कहते हैं करीब एक दशक से लोग राशन कार्ड बनने की इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब उनकी इन्तजार खत्म होने वाली है |



