एम सी डी पर्यावरण सहायक यूनियन नें मनाई अम्बेडकर जयंती गीता कॉलोनी में : राहुल टांक
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : गीता कॉलोनी स्थित एम सी डी पर्यावरण सहायक यूनियन के प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न, डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने जीवन में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करते हुए संघर्षमय जीवन व्यतीत किया, बावजूद इसके देश का संविधान रचने का गौरव प्राप्त किया। बाबा साहेब ने विभिन्न प्रकार की 32 डिग्रियां हासिल की इसलिए बाबा साहेब को ज्ञान का प्रतीक भी कहा जाता है। चेयरमैन ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए मूलमंत्र शिक्षा, संगठन और संघर्ष के रास्ते पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टांक, अनिल चूडियाना, प्रमोद म्हरोलिया, बिजेन्द्री गहलोत, पूनम सिंह, संगीता म्हरोलिया, राजेश गांधी, राकेश लीडर, मोहनी चंदेल, जोगिंदर बहोत, कुलदीप चिंडालिया, सुरेंदर चंदेल, वीरसिंह वेदी, राजेंदर भगवाने समेत सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।



