जरूरतमंद परिवारों की दीपावली हमारी जिम्मेदारी : श्याम सुन्दर अग्रवाल

0
18
श्याम सुन्दर अग्रवाल
जरूरतमंद परिवारों की दीपावली हमारी जिम्मेदारी : श्याम सुन्दर अग्रवाल

जरूरतमंद परिवारों की दीपावली हमारी जिम्मेदारी : श्याम सुन्दर अग्रवाल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रगतिशील स्वर्णकार सभा द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं घरेलू सहायिकाओं को दीपावली का सामान वितरण कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने पूर्व महापौर को पटका पहनाकर सम्मान दिया। 140 जरूरतमंद परिवारों को गणेश लक्ष्मी की मूर्ति,मिठाई, दिए एवं पांच स्टील के बर्तनों का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा शाहदरा जिला मंत्री कंचन शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में थाईलैंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सुरेश गिरी ने भाग लिया। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा दीपावली का त्यौहार समाज का हर वर्ग मना सके इसकी जिम्मेदारी हमे उठानी चाहिए अपने घर में दीपक जलाने से पहले किसी जरूरतमंद परिवार के घर में दीपक जलाने एवं मिठाई खिलाने की व्यवस्था हमे करनी चाहिए समाज के संपन्न परिवारों को अपनी सामर्थ अनुसार कुछ परिवारों को दीपावली का सामान वितरण करने का संकल्प लेना चाहिए मेरा विश्वास है जब आप जरूरतमंद परिवारो के चेहरों पर दीपावली मनाने के खुशी देखेंगे तो आपको अपनी दीपावली मनाने की खुशी चार गुना हो जाएंगी।

श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा इस बार ऐसे परिवारों को सामान वितरण के लिए चुना गया जो यमुना के किनारों पर रहते है जिनका बाढ़ आने के कारण घर का सारा सम्मान बह गया था इनकी मदद करने से बहुत खुशी मिली है। सुरेश गिरी ने कहा समाज में ऐसे कार्यक्रमों की बहुत जरूरत है इससे समाज में एकता का वातावरण बनता है जरूरतमंद समाज को विश्वास रहता है कि हमारे सुख दुख में हमारे साथ कोई खड़ा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सतीश शर्मा,राजन ,पूर्व महिला मोर्चा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपिका जैन,भाजपा शास्त्री पार्क मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार बाबू भाई,अग्रवाल सेवा संगठन अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल,डॉक्टर पूनम,मदन पसरिचा,निर्मल कुमार,दीपांशु मरकन,संजीव अग्रवाल,पवन जैन,अभिषेक अग्रवाल,दीपक चौधरी, कृष्ण कुमार,प्रशांत तिवारी एवं निशा अग्रवाल ने वितरण करने में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here