भाजपा की जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : श्याम सुन्दर अग्रवाल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने वेस्ट विनोद नगर वार्ड से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती सरला चौधरी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये जीत भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की दिन रात कड़ी मेहनत का परिणाम है। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 21 दिन लगातार मेहनत करके इसे जीत के परिणाम में बदल दिया चुनाव वाले दिन एक एक वोट को घर से निकालकर उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुंचाया।
पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें जीत की बधाई देते हुए सम्मानित किया सम्मानित कार्यकर्ताओं में जितेंद्र गुप्ता जीतू,प्रवासी कार्यकर्ता शाहदरा भाजपा जिला मंत्री कंचन शर्मा,राम बाई,निर्मल कुमार,राजेंद्र कुमार सिंह,अनीता अग्रवाल,रविंदर गुप्ता,शिव सिंह एवं अभिषेक प्रमुख रहे।



