Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को रिजल्ट

0
15

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी।

पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर को नामांकन वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है। पहले चरण में कुल 121 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन 20 अक्टूबर तक भरे जाएंगे, 21 अक्टूबर को जांच होगी और 23 अक्टूबर को नामांकन वापसी की तारीख रखी गई है। दूसरे चरण में कुल 122 सीटों पर वोटिंग होगी।

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, दरभंगा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और मधेपुरा की 121 सीटों पर मतदान होगा।

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर की 122 सीटों पर मतदान होगा।

बिहार चुनाव 2025 के लिए सभी पार्टियों और उम्मीदवारों ने तैयारियों में तेजी कर दी है। मतदाता अपनी जिम्मेदारी समझकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए तैयार हैं। चुनाव सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य में व्यापक व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here