भलस्वा के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी यशवंत यादव ने जीता गोल्ड

0
425
यशवंत यादव
भलस्वा के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी यशवंत यादव ने जीता गोल्ड

भलस्वा के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी यशवंत यादव ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली के भलस्वा गावं निवासी होनहार सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी यशवंत यादव नें भारतीय टीम के प्रतिनिधित्व में गोल्ड मेडल जीत ना केवल दिल्ली बल्कि देश का नाम रोशन कर दिया | उनकी इस उपलब्धि से दिल्ली भर में सॉफ्ट टेनिस खिलाडियों के साथ-साथ खेल जगत में ख़ुशी का माहौल है | यशवंत के घर पर बधाई दने वालों का ताँता लगा हुआ है | दश के हर कोने से उन्हें सोशल मीडिया और निजी तौर पर शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है | इतना ही नही टीम इवेंट में भी उन्हें कांस्य ब्रोंज मेडल मिला है | उल्लेखनीय है किमिक्स्ड डबल इवेंट में प्रथम साउथ एशियन सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप जिसमें सात देशों भारत,पाकिस्तान,नेपाल,श्रीलंका,मालदीव ,भूटान बाग्लादेश की टीमों ने भाग लिया था |इनमे भारतीय तीन पहले स्थान पर रही | दूसरे स्थान पर नेपाल जबकि तीसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम रही |यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा में 23 से 26 मार्च तक आयोजित की गई |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here