अपेक्स सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन मनाती है सबके जन्मदिन : अजय अरोड़ा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अपेक्स सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा प्रतिमाह सदस्यों के जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह मनाई जाती है इस बार जून महीने में होने वाले जन्मदिन पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अजय अरोड़ा ने बताया की प्रतिमाह होनेवाले सभी के जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर उन्हें सम्मानित किया जाता है |
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अश्वनी भारद्वाज,मुकेश पांचाल , भारत कौशिक ,हरेन्द्र सिंह लक्की ओंकार सिंह ,केपी शर्मा, राजीव शर्मा बी एस वर्मा राजकुमार कौशल, प्रीति, रोहित शर्मा अजेश भार्गव अवतार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे | इस , अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अजय अरोड़ा को, हिंदी मित्र सेवा समिति के द्वारा स्वामी विवेकानंद सम्मान से सम्मानित किया गया | राजीव शर्मा ने कहा अजय अरोड़ा बहुत ही सराहनीय कार्य हर माह करते हैं और वह समाज सेवा में लग्नशील रहते हैं इस अवसर पर अनेक गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे सभी ने अजय अरोड़ा सहित सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
इस अवसर पर अजय अरोड़ा नें कहा उनकी संस्था पिछले कई साल से यह कार्य कर रही है अब तक उनकी संस्था पांच सौ से ज्यादा लोगो के जन्मदिन मना चुकी है और तकरीबन इतने ही लोगो की शादी की सालगिरह भी मनाई जा चुकी है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा |



