सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Delhi Chhath Puja: यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, अस्थायी घाटों का निर्माण जारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Chhath Puja: यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, अस्थायी घाटों का निर्माण जारी

पूर्वी दिल्ली में छठ पूजा के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यमुना किनारे और डीडीए ग्राउंड में अस्थायी छठ घाट बनाए जा रहे हैं, जबकि कुछ स्थायी घाटों पर भी सफाई और मरम्मत का काम चल रहा है। प्रशासन और सिंचाई विभाग मिलकर घाटों के निर्माण में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी अस्थायी घाट पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है।

यमुनापार के विभिन्न इलाकों जैसे न्यू उस्मानपुर खादर, शास्त्री पार्क, मयूर विहार, मंडावली, कैलाश नगर, हर्ष विहार, कोंडली और विश्वास नगर में घाटों के लिए मशीनों से गड्ढे खोदे जा चुके हैं। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग घाटों का निर्माण कर रहा है और किनारों को समतल कर रहा है। इन गड्ढों में सीढ़ियों का निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि पूजा के दिन व्रती आसानी से घाट पर उतर सकें।

मयूर विहार फेज-एक में डीडीए के ग्राउंड में अस्थायी घाट बनाने का काम चल रहा है। यहां छह गड्ढे खोदे गए हैं और रेत से सीढ़ियां बनाई जा रही हैं। अभी लाइट, टेंट और शौचालय की व्यवस्था पूरी नहीं हुई है। इसके बावजूद स्थानीय लोग घाटों को खुद संवार रहे हैं। कई व्रती रस्सी, केले के पत्ते और अन्य सामग्रियों से अपनी पूजा स्थल की तैयारी कर रहे हैं, ताकि अर्घ्य के दिन उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

दिलशाद गार्डन स्थित डीयर पार्क में स्थायी छठ घाट पहले ही तैयार है। हाल ही में घाट का मरम्मत कार्य पूरा हुआ है और यहां सफाई अभियान चलाया जा रहा है। घाट में पहले से लगी लाइट के साथ अतिरिक्त लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है। जल बोर्ड के टैंकर से पानी भरने का काम शनिवार सुबह से शुरू होगा।

यमुना किनारे माडल छठ घाट बनाने के लिए मशीनों से किनारे को समतल किया जा रहा है। रेत को कट्टों में भरकर नदी में डाला जा रहा है, ताकि पानी का स्तर व्रतियों के अनुसार हो। हालांकि अभी लकड़ी का जाल और अन्य संरचनाओं का निर्माण बाकी है। प्रशासन और समितियां सुनिश्चित कर रही हैं कि छठ पूजा की सभी तैयारियां समय पर पूरी हों और व्रती सुरक्षित रूप से पूजा कर सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *