सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Karawal Nagar Murder: करावल नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Karawal Nagar Murder: करावल नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. लूटपाट, हत्या और फायरिंग जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार रात दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र से ऐसी ही एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां कमल विहार स्थित नानक डेयरी के पास 30 वर्षीय युवक रोहित यादव को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहित यादव पर अचानक दो से तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और तुरंत फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए. गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि मृतक रोहित यादव गाजियाबाद के भोपुरा इलाके का रहने वाला था और किसी काम से करावल नगर आया हुआ था. प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार हमलावरों की तलाश में कई टीमों को लगा दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी.

Advertisement

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की कड़ी जुड़ी हो सकती है. बताया जा रहा है कि कमल विहार इलाके में एक खाली प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते बैठकों का सिलसिला जारी था. शुक्रवार रात भी एक बैठक के दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें रोहित यादव की जान चली गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *