सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

क्या आतिशी के शपथ के साथ बदल जाएगी दिल्ली की पूरी कैबिनेट, सामने आई बड़ी जानकारी

2 मिनट पढ़ें
आतिशी

क्या आतिशी के शपथ के साथ बदल जाएगी दिल्ली की पूरी कैबिनेट, सामने आई बड़ी जानकारी

Advertisement

Delhi News: आप नेता संदीप पाठक (Sandeep Pathak) ने बताया कि आतिशी (Atishi) के शपथ के साथ ही पूरी कैबिनेट बदल जाएगी. हालांकि उन्होंने अभी कैबिनेट में बदलाव को लेकर कोई डिटेल नहीं दिया. मसलन किसी नए सदस्य को कैबिनेट में शामिल किए जाएगा या नहीं, फिर वर्तमान मंत्रियों के विभागों में कोई तब्दीली की जाएगी या फिर वे उन्हीं जिम्मेदारियों के साथ नई कैबिनेट में आगे चलेंगे.

संदीप पाठक ने कहा, ”जब भी CM इस्तीफा देते हैं तो पूरी कैबिनेट में बदलाव होता है तो कैबिनेट में भी बदलाव होगा. हमारी जिम्मेदारी है कि फिर से दिल्ली की जनता के बीच जाएं और फिर से केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बनाएं. केजरीवाल जी जनता के बीच जाएंगे और फिर से CM बनेंगे. इस बार दिल्ली की जनता बीजेपी की सूपड़ा साफ़ करेगी और हम पूरी 70 की 70 सीटें जीतेंगे.” सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान को आम आदमी पार्टी की खास रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

चुनाव पर है अब आम आदमी पार्टी का फोकस
सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की थी कि 48 घंटे में वह इस्तीफा देंगे और नए सीएम को चुना जाएगा. वहीं, मंगलवार के दिन का इंतजार था जब आप की विधायक दल की बैठक थी. आप की बैठक के बाद तस्वीर साफ हो गई कि शिक्षा और पीडब्ल्यूडी समेत कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी ही सीएम होंगी. आतिशी को सीएम बनाने के साथ ही आप चुनावी मैदान में उतरेगी.

Advertisement

आप पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रही है जैसी घोषणा खुद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया था और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि आतिशी की जिम्मेदारी दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल जी को दोबारा सीएम बनाने की है. उधर, आतिशी को चुने जाने पर विपक्षी बीजेपी और कांग्रेस ने आप पर हमला तेज कर दिया है. आने वाले समय में दिल्ली में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ने के आसार हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *