सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा लड़ेंगी विधानसभा चुनाव? कहा- ‘पार्टी जो…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हरियाणा में कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला लड़ सकते हैं चुनाव, CM फेस की  दिलचस्प हुई लड़ाई | Haryana Assembly Election 2024 Congress Kumari selja  randeep surjewala wants to fight ...

 

रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा लड़ेंगी विधानसभा चुनाव? कहा- ‘पार्टी जो…’

कुमारी सैलजा ने इशारों में चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर दी. शैलजा ने कहा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन पार्टी नेतृत्व के कहने पर लोकसभा लड़ा.

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश की सियासी हलचल और भी तेज हो गई है. इसके मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई. इस मीटिंग में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेता मौजूद रहे.

वहीं इस बीच खबर है कि लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. कुमारी सैलजा ने इशारों में चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर दी. सैलजा ने कहा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन पार्टी नेतृत्व के कहने पर लोकसभा लड़ा. विधानसभा चुनाव में पार्टी जो कहेगी वो करूंगी. विश्वास है कि प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी.

Advertisement

उधर, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में एकजुटता की तस्वीर देखने को मिली. इससे पहले कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच मतभेद की खबरें थीं, लेकिन ये तस्वीर कांग्रेस के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है.

इससे पहले मंगलवार (20 अगस्त) को कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि हरियाणा में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुशासन का अंत हो जाएगा. सुरजेवाला ने कहा कि 1 अक्टूबर को ‘वोट की चोट’ से राज्य की सरकार बदलने वाली है.

उन्होंने कहा, “इस बार विधानसभा सीट में बीजेपी की सिंगल डिजिट में सीट आएगी. हरियाणा के आम जनता, किसान, मजदूर, महिला, युवा परेशान हैं. जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। कांग्रेस की संदेश यात्रा भाजपा की विदाई में आखिरी कील का काम करेगी.”

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के रोते हुए पोस्टर लगाने के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा कि किसी नेता के बारे में नकारात्मक या गलत कहना उचित नहीं है. उन्होंने कहा, “जिन्होंने पोस्टर लगाए हैं वे कांग्रेस के लोग नहीं हैं. बीजेपी खुद के ऊपर षड्यंत्र करती है. खुद अपने ऊपर कालिख फेंककर रोते हैं. हम दोनों के चरित्र और चेहरे में यही अंतर है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *