सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- अंबानी की शादी में गई थीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस बोली- ‘वो उस समय…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

In response to Congress's 3 questions on Adani, BJP MP Nishikant Dubey  poses 11 questions

 

BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- अंबानी की शादी में गई थीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस बोली- ‘वो उस समय…’

झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा कि इस देश का कौन ऐसा राजनेता है जो अंबानी के बेटे की शादी में नहीं गया. क्या प्रियंका गांधी शादी में नहीं गईं?

झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में फाइनांस बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आप क्या चाहते हैं कि आप चंदा भी खाओ और उनकी शादी (मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी) में भी जाओ और उसके बाद गाली देते रहो.

उन्होंने आगे कहा, ”इस देश का कौन ऐसा राजनेता है जो अंबानी के बेटे की शादी में नहीं गया. इनके पार्टी के जो राष्ट्रीय महासचिव हैं प्रियंका गांधी क्या वो शादी में नहीं गईं थीं? क्या बात कर रहे हो आप. इस पर सदन में हंगामा होने लगा तो उन्होंने कहा, ”तोते की बहन शादी में गई, आप इतना ही मान लीजिए.”

Advertisement

लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर पीएम नरेंद्र मोदी और देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि उनकी इस कोशिश को सफल नहीं होने दिया जायेगा.

दुबे ने लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि कांग्रेस के समय पीएमएलए और इनकम टैक्स से जुड़े कानूनों को सख्त किया गया था, जिन्हें पीएम मोदी की सरकार में ईमानदारी से लागू किया जा रहा है.

कांग्रेस का बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर पलटवार

उधर कांग्रेस ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के उस बयान को झूठ करार दिया है जिसमें उन्होंने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे के विवाह में शामिल हुई थीं. कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि उस समय प्रियंका गांधी विदेश में थीं.

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”प्रियंका गांधी जी अंबानी की शादी में गईं ही नहीं, वे उस समय विदेश में थीं. निशिकांत दुबे ने जो बोला, उससे बड़ा झूठ कुछ हो ही नहीं सकता और जो शादी में गए थे, वो तो सबको पता है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *