सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

वो हसीन एक्ट्रेस जिसकी फोटो पर्स में छुपाकर रखते थे शादीशुदा मर्द, एक फिल्म ने बना दिया था रातों-रात सुपरस्टार, जानें कौन हैं वो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mandakini Happy Birthday struggle story Ram Teri Ganga Maili actress  husband unknown facts | वो हसीन एक्ट्रेस जिसकी फोटो पर्स में छुपाकर रखते थे  शादीशुदा मर्द, एक फिल्म ने बना दिया था

 

वो हसीन एक्ट्रेस जिसकी फोटो पर्स में छुपाकर रखते थे शादीशुदा मर्द, एक फिल्म ने बना दिया था रातों-रात सुपरस्टार, जानें कौन हैं वो

80’s की सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली ने उस दौर में धमाल मचा दिया था. इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी की खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो जाता था.

80’s में कई ऐसी एक्ट्रेसेस आईं जिनकी जिन्होंने एक-दो सुपरहिट फिल्म थी. रातों-रात स्टार बनीं लेकिन समय के साथ गुम हो गईं. उनमें से ऐसी ही एक एक्ट्रेस रही हैं मंदाकिनी जो आज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. मंदाकिनी आज भी बेहद खूबसूरत हैं लेकिन जब वो नई-नई आई थीं तब कमाल लगती थीं.

एक्ट्रेस मंदाकिनी आज अपना 61वां बर्थडे मना रही हैं. मंदाकिनी की लोकप्रियता रातों-राते पूरे देश में बढ़ी थी. हर कोई उनका दीवाना हो गया था और उस दौर के न्यूजपेपर या किससे कहानियों में मंदाकिनी के कई चर्चे मशहूर रहे. बर्थडे इस खास मौके पर चलिए आपको मंदाकिनी से जुड़ी कुछ सुनी तो कुछ अनसुनी बातें बताते हैं.

कौन हैं मंदाकिनी?

Advertisement

30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में जन्मीं यास्मिन जोसेफ के पिता ब्रिटिश थे और मां कश्मीरी थीं. फिल्मों में आने के साथ ही उनका नाम मंदाकिनी रखा गया. 16 साल की उउम्र में उन्हें राजकपूर ने ढूंढा था और उन्होंने ही उनका नाम मंदाकिनी रखा था. मंदाकिनी की पहली फिल्म राम तेरी गंगा मैली (1985) थी जिसका निर्देशन राज कपूर ने किया था और फिल्म में राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर लीड रोल में नजर आए थे.

मंदाकिनी की फिल्में

फिल्म राम तेरी गंगा मैली बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसके साथ ही रातों-रात मंदाकिनी की दीवानगी पूरे देश में फैल गई थी. इसके बाद मंदाकिनी ने ‘डांस डांस’, ‘तेजाब’, ‘कहां है कानून’ और ‘प्यार करके देखो’ जैसी फिल्में कीं लेकिन जो लोकप्रियकता ‘राम तेरी गंगा मैली’ से उन्हें मिली वो फिर कभी नहीं मिली. आज भी मंदाकिनी को उसी फिल्म के लिए ही जाना जाता है.

मंदाकिनी की शादी

1990 में मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था. मंदाकिनी को दुबई में दाऊद के साथ जब भारतीय पुलिस ने तो उन्हें गिरफ्तार किया. इसके बाद पूछताछ हुई तो इसपर मंदाकिनी ने यही कहा था कि वो बायचांस मुलाकात हुई थी उनका दाऊद के साथ कुछ नहीं है.

इन सब मामलों ने मंदाकिनी का फिल्मी करियर बर्बाद कर दिया. साल 1990 में जब मंदाकिनी दाऊद वाले केस से बाहर हुईं तब उन्होंने बुद्धिस्ट मोंक डॉ कगयुर टी रिंपोचे ठाकुर के साथ शादी कर ली थी और बुद्धिज्म अपना लिया था. मंदाकिनी के दो बच्चे हैं और वो अपनी नॉर्मल लाइफ जी रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *