सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

राजस्थान में 90 किमी रेलवे ट्रैक पर लगाया गया ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली, जानें फायदे?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली से ट्रेन संचालन समय में होगी बचत - Latest  Hindi News; Rajasthan News Today; Breaking News Live; Dainik Navajyoti;  Hindi Samachar; Hindi news paper दैनिक ...

 

राजस्थान में 90 किमी रेलवे ट्रैक पर लगाया गया ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली, जानें फायदे?

रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इससे ट्रेन से सफर सस्ता, कम समय में पूर करने के साथ सुरक्षित हुआ है.

यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर राजस्थान में रेल परिवहन को बेहतर किया जा रहा है. इसका असर भी दिखने लगा है. इसी कड़ी में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है.

रेलवे के जरिये ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ, अधिक ट्रेनों के संचालन और ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने के लिए आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. संरक्षित और तीव्र रेल संचालन में आधुनिकतम सिग्नल प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है.

90 किमी लगी ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली

उत्तर पश्चिम रेलवे पर सिग्नल प्रणाली के अपग्रेडेशन के लिए अलग-अलग स्तर पर काम किया जा रहा है. उत्तर पश्चिम रेलवे में लगभग 90 किलोमीटर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली लगाई गई है, जिससे संरक्षा में बढ़ोतरी होगी साथ ही लाइन क्षमता भी बढ़ेगी.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे प्रबंधक अमिताभ, महाप्रबंधक के नेतृत्व में आधुनिक तकनीक और नवाचार पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

इस रूट पर काम हो गया है पूरा

Advertisement

रेल परिवहन को संरक्षित, सुगम, तीव्र और सुविधाजनक बनाने के लिए कदम उठाया जा रहा है. जिसमें अत्याधुनिक ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली लगाने का काम तेज गति से हो रहा है.

उत्तर पश्चिम रेलवे में 450 किलोमीटर रेलमार्ग पर लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली लगाने का कार्य स्वीकृत किया गया है. जिसमें से 90 किमी रेलमार्ग पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूरा किया जा चुका है.

उत्तर पश्चिम रेलवे में अजमेर-साखुन (57 किमी), गांधीनगर जयपुर-कानोता (18 किमी) और गांधीनगर जयपुर- जयपुर- कनकपुरा (14.3 किलोमीटर) रेलमार्गों पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग प्रणाली लगाई गई है. गांधीनगर जयपुर-जयपुर-कनकपुरा रेलखण्ड पर 21 जुलाई को कार्य पूरा कर लिया गया है.

इस रेलरूट पर काम है अंतिम चरण में

ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली की स्थापना से संरक्षा मजबूत होगी और एक ब्लॉक सेक्शन में एक से अधिक ट्रेनें संचालित हो सकेंगी. जिससे लाइन क्षमता में बढ़ोतरी होगी और अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा. इससे ट्रेनों का रनिंग टाइण बेहतर होगा.

ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली के लिए टेंडर अवार्ड

उत्तर पश्चिम रेलवे में 450 किलोमीटर रेलमार्ग पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली के कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें अधिकतर कार्य रेलमार्ग में दोहरीकरण के साथ ही किए जा रहे हैं. जिनके टेंडर अवार्ड कर दिए गए हैं.

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण रूट जैसे पालनपुर-अजमेर-जयपुर-रेवाडी रेलमार्ग के शेष रेलखंडो पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली के कार्य स्वीकृति के अंतिम चरण में है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *