सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पटना में बेटे ने मांगी पिता से 5 लाख की फिरौती, बीजेपी नेता के पुत्र का ऐसे खुला राज

3 मिनट पढ़ें

Oplus_0

Advertisement

पटना में बेटे ने मांगी पिता से 5 लाख की फिरौती, बीजेपी नेता के पुत्र का ऐसे खुला राज

एएसपी दीक्षा ने बताया कि 23 जून को आशु के अपहरण को लेकर कांड संख्या 559/24 दर्ज की गई थी. सिटी एएसपी के निर्देश पर टीम का गठन कर उसे सकुशल बररामद कर लिया गया.

पटना के बीजेपी नेता राजेश कुमार सिंह के अपह्रत 19 वर्षीय पुत्र आशु को ग्रेटर नोएडा स्थित उसके दोस्त के फ्लैट से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने उसकी झूठी अपहरण की साजिश का पर्दाफाश किया है. उसने ऑनलाइन गेम में हारे पांच लाख रुपये बचाने और गेम आईडी खरीद बिक्री के लिए कर्ज देने वाले दोस्त शिवम को फंसाने को लेकर खुद के अपहरण होने का नाटक किया था.

एएसपी दीक्षा ने बताई साजिश की पूरी कहानी

शनिवार (29 जून) को एएसपी दीक्षा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 23 जून को आशु के अपहरण को लेकर कांड संख्या 559/24 दर्ज की गई थी. पटना एसएसपी और सिटी एएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पूछताछ के लिए नामजद दो युवक शिवम और रिक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जहां पता चला कि आशु ने (BGMI) बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया नामक ऑनलाइन गेम खेलता था. उसने शिवम से गेम की आईडी खरीद के लिए पांच लाख रुपये कर्ज लिया था, जिसके लिए शिवम ने आशु के साथ एक एग्रीमेंट भी करा कर रख था.

Advertisement

एएसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान में मिले साक्ष्य और संदिग्धों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि 21 जून को घर से बी फार्मा की परीक्षा देने सीवान स्थित अपने कॉलेज गया आशु वहां पहुंचा ही नहीं, कॉलेज के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि नवंबर 2023 से ही आशु कॉलेज नहीं आ रहा. जनवरी 2024 को कॉलेज आने के लिए नोटिस भी किया गया है.

पुलिस की छानबीन में पता चला कि वह उस दिन हाजीपुर चला गया व एक होटल में ठहरा. 22 जून को अपराह्न में दानापुर आकर गोला रोड स्थित एक एटीएम से दस हजार रुपए निकाले, फिर रात साढ़े आठ बजे के आस-पास अपनी मां ज्योति सिंह को फोन करके बताया कि उसका गोला में शिवम, रिक्की समेत अन्य लोगों ने अपहरण कर लिया है. फिर वहां से वह पटना स्टेशन पहुंचा व देर रात एक एक्सप्रेस ट्रेन से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गया.

पुलिस बीजेपी नेता के बेटे के लेकर दानापुर पहुंची

इधर आशु की मां ने रात होने के कारण अगले दिन सुबह अपने पति बीजेपी नेता राजेश कुमार सिंह को आशु के अपहरण होने और गोला में डीएवी पब्लिक स्कूल के पास एक अपार्टमेंट में रखने की बात कही. अपहरण की बात सुनते ही शाहपुर डीफेंस कालोनी निवासी राजेश सिंह दानापुर के लिए चल दिए और फोन कर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को जानकारी दे दी. वहीं पुलिस पांच दिन बाद उसे ग्रेटर नोएडा में रहकर पढ़ाई करने वाले दोस्त सूरज के फ्लैट से बरामद कर लिया. उसके बाद पुलिस दोनों को लेकर दानापुर पहुंची.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *