सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

कंगना रनौत ने योगा डे पर किया बड़ा ऐलान, यह होगा सांसद बनने के बाद एक्ट्रेस का पहला काम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कंगना रनौत ने योगा डे पर किया बड़ा ऐलान, यह होगा सांसद बनने के बाद एक्ट्रेस का पहला काम

इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर कंगना रनौत ने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए एक बड़ा ऐलान भी किया हैं. उन्होंने बताया कि शपथ लेने के बाद उनका पहला काम क्या होगा.

अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर नवनिर्वाचित सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फैंस को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो कर फैंस को इंटरनेशनल योगा डे विश किया है. वहीं इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया हैं. उन्होंने बताया है कि सांसद पद की शपथ लेने के बाद वे पहला काम क्या करेंगी.

कंगना ने शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि, ”अंतर्राष्ट्रीय योगा डे की हार्दिक शुभकामनाएँ.” वहीं वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस कह रही है कि, दोस्तों ये हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ही प्रयास है कि आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योगा डे इस उत्साह के साथ मनाया जाता है.

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, दोस्तों हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक आते है. लेकिन दुर्भाग्यवश वो ये जो दिव्य स्थली हैं, ये जो अलौकिक स्थली है जहां पर ऋषि मार्कण्डेय से लेकर, मनु ऋषि से लेकर शिव पार्वती, पांडवों से लेकर ऋषि वेद व्यास जी ने न जाने कितने दिव्य व्यक्तित्वों ने यहां पर तपस्या की हैं. लेकिन यहां पर जो पर्यटक आते हैं वे इस दिव्य स्थली का पूर्ण रूप से लाभ नहीं उठा पाते हैं.

Advertisement

शपथ लेने के बाद यह होगा एक्ट्रेस का पहला काम

उन्होंने आगे कह कि, इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि हमारे यहां पर हिमाचल प्रदेश में, मंडी क्षेत्र में कोई भी योग संस्थान नहीं है. तो 24 जून को जब मैं मंडी की सांसद होने के नाते अपनी शपथ लूंगी तो उसके बाद मेरा सबसे पहला प्रयास यही रहेगा कि यहां पर एक वैश्विक स्तर का योग संस्थान हो. जहां पर पर्यटक आकर न सिर्फ योगा सीखें. जबकि अच्छी वायु का अच्छे खाने के साथ जो है योग और आयुर्वेद के सहारे से डिटॉक्स करें.

हमारी जो संस्कृति हैं चाहे वो क्लासिकल हैं, चाहे वो फॉक हो या चाहे वो कोई और नाट्य शास्त्र हो. उसके लिए भी मैं चाहती हूं इस जगह पर बाहर से देश-विदेश से लोग आए और इसका आनंद उठाए. जिस तरह से स्वामी विवेकानंद जी ने जो हैं हमारे उपनिषदों, हमारे वेदों को, बड़े एक्सेसिबल तरीके से जो लिखा है वहां पर छोटे-छोटे कोर्सेस हमारे वेदों और उपनिषदों को लेकर भी हो.

फैंस से मांगी राय

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ताकि ये जो हमारे हिमाचल प्रदेश का मंडी क्षेत्र जो है पूरे विश्व में सनातन के चिन्ह से जाना जाए. एक्ट्रेस ने कंगना ने फैंस से पूछा कि आपको मेरा यह सुझाव कैसा लगा. आप अपने सुझाव मुझे जरूर लिखें. धन्यवाद. एक्ट्रेस का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें कंगना रनौत व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *