सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

सीतामढ़ी में पिता के सामने बेटे को घसीटते हुए लेकर फरार हो गए अपहरणकर्ता, फायरिंग कर फैलाई दहशत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सीतामढ़ी में पिता के सामने बेटे को घसीटते हुए लेकर फरार हो गए अपहरणकर्ता, फायरिंग कर फैलाई दहशत

मामला बैरगनिया थाना क्षेत्र का है. अपहृत किशोर की पहचान अख्ता पश्चमी चकवा पंचायत के सतपुरवा वार्ड निवासी अनवारुल हक उर्फ अंसारुल हक के 15 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है.

बिहार के सीतामढ़ी में फायरिंग कर एक किशोर को अगवा कर लेने का मामला सामने आया है. यह घटना सोमवार की देर रात की है. मामला बैरगनिया थाना क्षेत्र के सतपुरवा गांव का है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक किशोर को अगवा कर दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने छह से अधिक राउंड फायरिग भी की और फरार हो गए. वहीं, अख्ता पश्चमी चकवा पंचायत के सतपुरवा वार्ड निवासी अनवारुल हक उर्फ अंसारुल हक ने पुत्र के अगवा का थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

अपहृत के पिता ने दी जानकारी

Advertisement

अपहृत के पिता अनवारुल हक ने बताया कि उसके दरवाजे पर कुछ अंजान लोग पहुंचे और उसे चाचा-चाचा कहकर पुकारा तो दरवाजा खोला. देखा कि 5-6 आदमी खड़े हैं. हम लोगों ने उन्हें गाली कर दी. इसके बाद वो पकड़ कर ले जाने की कोशिश की. हालांकि वह किसी तरह बदमाशों के चंगुल में फंसने से बच गया, लेकिन 15 वर्षीय पुत्र जैद बाहर निकला. जिसे बदमाशों ने पकड़ लिया और चंद मिनटों के अंदर उसे घसीटते हुए किडनैप कर लिया फिर फरार हो गए. इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की.

अनवारुल हक ने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण अख्तर मियां, असलम मियां और अनवर मियां से जमीन विवाद है. जिसको लेकर ग्राम कचहरी और अंचल कार्यालय को आवेदन दिया है. कार्रवाई नहीं हुई और उक्त लोगों ने जबरन उसकी जमीन पर घर बना लिया है. विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके और उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इस संबंध में भी मंगलवार को थाना में आवेदन दिया.

वहीं, अनवारुल का दावा है कि उक्त लोगों ने ही उसके पुत्र को अगवा किया है. पुलिस ने मौके से छह से अधिक खोखा बरामद किया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *