सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

चुनावी सर्वे क्‍यों हो रहे फेल? Manoj Bajpayee ने दिया ऐसा जवाब Prashant Kishor भी माथा पकड़ लेंगे!

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

चुनावी सर्वे क्‍यों हो रहे फेल? Manoj Bajpayee ने दिया ऐसा जवाब Prashant Kishor भी माथा पकड़ लेंगे!

बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म भैया जी का प्रमोशन कर रहे हैं. इन सबके बीच एक्टर ने राजनीति पर खुलकर बात की है.

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी हमेशा से ही राजनीति पर खुलकर बात करते हैं. उनका कहना है कि जब भी चुनाव आते हैं, उनके बारे में अफवाह जरुर उड़ती है कि वो चुनाव लड़ने वाले हैं. इन दिनों मनोज बाजपेयी फिल्म भैया जी के प्रमोशन में जुटे हैं. मनोज बाजपेयी ने बिहार की पॉलिटिक्स और चुनावी सर्वे के बारे में काफी दिलचस्प बातें की हैं.

मनोज बाजपेयी ने बताया है कि पॉलिटिक्स में उनकी गहरी दिलचस्पी है और इस मुद्दे पर वो कई लोगों से अक्सर बातचीत करते रहते हैं. Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में मनोज बाजपेयी ने प्रशांत किशोर को लेकर बात चीत की.

मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘प्रशांत किशोर से मेरी बातचीत होती रहती है. फोने आता है उनका. हम लोग खूब सारी बातें करते हैं बिहार की राजनीति के बारे में, नेशनल पॉलिटिक्स के बारे में, या फिर मेरी अभिनय के बारे में बात करते हैं. मैं सबसे बात करता रहता हूं. मेरी बहुत सारे लोगों से दोस्ती है.’

प्रशांत किशोर की तारीफ में मनोज बाजपेयी ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर राज किया है. भैया जी ने कहा, ‘प्रशांत किशोर ने सोशल मीडिया पर राज किया है. उनकी कंपनी सर्वे करती रही है, उसमें उनकी महारथ है.’

Advertisement

इसके साथ ही चुनावी सर्वे पर भी Manoj Bajpayee ने अपना नजरिया रखा. उन्होंने कहा, ‘आज का वोटर है वो बोलता नहीं है. वो चुप हो गया है. उसको लगता है कि बेवजह मैं विवाद में मैं नहीं पड़ूंगा. वो स्मार्ट हो गया है. किसी भी पक्ष को वोट देगा लेकिन वो बोलेगा नहीं. आप सर्वे का सैंपल जितना बड़ा रखो लेकिन वो फेल है. आपके सर्वे फेल हैं. सोशल मीडिया और टीवी सबके सर्वे फेल हो रहे हैं. सच यही है कि वोटर बोल ही नहीं रहा है.’

Politics पर मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘मैं और मेरी पत्नी शबाना राजनीति पर खूब बातचीत करते हैं. अलग अलग राय होती है. कभी सेम राय होती है. मुझे लगता है कि सबको जानानी चाहिए.’

बिहार को लेकर मनोज ने कहा, ‘नेशनल और स्टेट पॉलिटिक्स पर बात करनी है तो बिहार चले जाओ. नुक्कड़ पर बैठ जाओ. जो ज्ञान मिलेगा वो शायद ही कहीं नहीं मिलेगा. ग्राउंड पर जो आदमी है वो बहुत समझदार है, उसकी समझदारी के सामने मुंबई-दिल्ली के लोग फीके पड़ जाएं. उसे हर बात पता है.’

फिल्मों की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *