सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

 ‘मुझे खुद की नहीं, लोकतंत्र…’, दिल्ली में हमले के बाद पहली बार बोले कन्हैया कुमार 

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 ‘मुझे खुद की नहीं, लोकतंत्र…’, दिल्ली में हमले के बाद पहली बार बोले कन्हैया कुमार 

दिल्ली में स्याही फेंके जाने के बाद कन्हैया कुमार ने शनिवार को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेस किया. उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की.

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 मई को आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर उत्तर-पूर्व दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हमला हुआ था. शुक्रवार को खुद पर हुए हमले के बाद 18 मई को कन्हैया कुमार ने पहली बार मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने शनिवार को कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेस इसलिए कर रहा हूं, ताकि लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित रहे.

उन्होंने कहा, ‘देश में चुनावी प्रक्रिया चल रही है. देश में चुनाव आयोग है, जिस पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की जिम्मेदारी है. मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है.’

अज्ञात लोगों ने फेंकी थी स्याही

Advertisement

उत्तर पूर्व दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने खुद पर हुए हमले को लेकर कहा, ‘मैं, बिहार की धरती पर पैदा हुआ हूं. संघर्ष ही मेरा जीवन है.’ दरअसल, शुक्रवार को न्यू उस्मानपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार पर कथित तौर पर हमला किया था. उन पर स्याही फेंकी गई थी. यह घटना न्यू उस्मानपुर इलाके में AAP कार्यालय के बाहर हुई.

‘हमले के पीछे मनोज तिवारी का हाथ’

यह घटना उस समय की है जब कन्हैया कुमार आम आदमी पार्टी के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे. इस दौरान कुछ लोग माला लेकर आते हैं और वे लोग कन्हैया कुमार को माला पहनाने के आगे बढ़ते हैं. माला पहनाते वक्त ही उन पर हमला होता है और आरोपी उन्हें जमीन में भी गिरा देते हैं. हालांकि, भीड़ में मौजूद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया. कन्हैया कुमार ने इस घटना के पीछे मनोज तिवारी का हाथ बताया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *