सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

लूट को अंजाम देकर भाग रहा था हथियारबंद बदमाश, कॉन्स्टेबल ने दबोचा, दिल्ली पुलिस ने बहादुरी के लिए किया सम्मानित

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की बहादुरी, लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को धर दबोचा

वीडियो के साथ दिल्ली पुलिस ने जानकारी भी दी है. जानकारी में उन्होंने लिखा है- अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए थाना रानी बाग के कांस्टेबल विवेक ने पेट्रोलिंग के दौरान लूटपाट कर रहे लुटेरों को देखकर चैलेंज किया और उनमें से एक पिस्तौलधारी आरोपी को पकड़ लिया, संबंधित कांस्टेबल की बाइट और घटना का वीडियो.

कॉन्स्टेबल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अपराधी बीच सड़क पर हथियार के साथ भाग रहा है. तभी दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने बिना डरे उसे धर दबोचा. इनकी बहादुरी को देख कर लोग बेहद खुश हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, ये घटना रानीबाग इलाके के होटल रमादा के नजदीक एपीजे स्कूल के पास हुई थी. यहां दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मिलकर भूपेंद्र नाम के शख्स को घेरकर उसका बैग लूट लिया. इस बैग में 15 लाख रुपये थे. तभी वहां से गुजर रहे कॉन्स्टेबल विवेक ने बदमाशों का पीछा किया. उनमें से एक बदमाश को धर दबोचा.

दिल्ली पुलिस ने इस घटना का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है।

Advertisement

यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा

गिरफ्तार बदमाश का नाम अमरजीत है जिसके ऊपर 6 मुकदमे दर्ज है. देखा जाए तो कॉन्स्टेबल विवेक ने अपने कर्तव्य का पालन किया है. बिना डरे अपराधी के पास गया अपनी बाइक रोकी और धर दबोचा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं. 15 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है, वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- सल आपको सलाम है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- सैलूट है सर आपको, काश ऐसी ही हिम्मत साहस वीरता, हमारे समाज में रहने वाले कुछ कायर लोग दिखाने लगें तो साक्षी जैसा घिनौना अपराध करने वाले दरिंदे बच नहीं पायेंगे. जय हिन्द सर.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *