सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हुई हत्या का एक और दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज, पुलिस बनी रही तमाशबीन

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

तिहाड़ जेल का नया CCTV फुटेज : टिल्लू पर चाकू से हमला करते रहे गैंगस्टर, पुलिस बनी रही तमाशबीन

वीडियो में आरोपी टिल्लू ताजपुरिया की बॉडी पर हमला करते दिख रहे हैं, वे उस पर वार कर रहे हैं, उसे पैरों से कुचल रहे हैं और सामने खड़े पुलिस कर्मी यह सब देख रहे हैं.

दिल्ली के तिहाड़ जेल (Delhi Tihar Jail) नंबर 8- 9 में मंगलवार को सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की नृशंस हत्या (Gangster Tillu Tajpuriya Murder) कर दी गई. इस वारदात का एक CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आया था. एक और सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है जो कि हत्या के बाद का है. इस वीडियो में एक बार फिर पुलिस के सामने आरोपी टिल्लू ताजपुरिया के शव पर हमला करते दिख रहे हैं. वे उस पर वार कर रहे हैं, उसे पैरों से कुचल रहे हैं और सामने पुलिस कर्मी तमाशबीन बने हुए देख रहे हैं.

तिहाड़ जेल नंबर 8- 9 में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का एक नया सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया है. यह सीसीटीवी फुटेज तिहाड़ जेल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

पहले आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कोई भी सुरक्षाकर्मी टिल्लू को बचाने के लिए नहीं आया. दूसरा सीसीटीवी फुटेज 6 बजकर 15 मिनट का है. इसमें टिल्लू की बॉडी को सुरक्षाकर्मी एक चादर में रखकर घसीटकर ला रहे हैं.

इसी बीच सुरक्षाकर्मियों के सामने हमलवार फिर आते हैं. वे फिर टिल्लू की बॉडी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करते हैं. तिहाड़ जेल के सुरक्षाकर्मी इस दौरान तमाशबीन बने रहते हैं. तिहाड़ जेल की सुरक्षा तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स करती है. यह उसी के जवान हैं.

इससे पहले आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टिल्लू ताजपुरिया लाल टीशर्ट और हाफ पैंट पहने हुआ था. 6 से 7 कैदी चादर के सहारे जेल के फर्स्ट फ्लोर से नीचे उतरते हैं और हाई रिस्क जोन में बंद कैदी टिल्लू की बैरक में घुस जाते हैं. किसी तरह जान बचाने के लिए टिल्लू ताजपुरिया बैरक से बाहर आता है. लेकिन गैंगवार में शामिल कैदी नुकीले हथियार से उस पर कम से कम 100 से ज्यादा वार करते हैं.

Advertisement

अदालत के अंदर गोगी की गोली मारकर की हत्या

टिल्लू ताजपुरिया का नाम 2021 में दिल्ली की एक अदालत में गैंगस्टर जितेंगेर गोगी की हत्या में सामने आया था. उसकी हत्या को गोगी के मर्डर के बदले के रूप में देखा जा रहा है. ताजपुरिया गिरोह के दो लोगों ने वकीलों के वेश में सितंबर 2021 में उत्तरी दिल्ली की रोहिणी अदालत के अंदर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 6:11 बजे 6 से 7 कैदी ताजपुरिया की बैरक में घुसे थे. करीब 2 मिनट तक हमला होता रहा. इस पूरे मर्डर की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.

हमले के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुल छह लोगों ने ताजपुरिया के सिर, पीठ, कंधे और गर्दन पर कई वार किए. हमले के दौरान ताजपुरिया ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दबोच लिया और सेल से बाहर खींच ले गए. पुलिस ने कहा था कि प्रतिद्वंद्वी गोगी गैंग के हमलावर जेल की दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर टिल्लू ताजपुरिया के सेल में आए और हमले को अंजाम दिया.

टिल्लू ताजपुरिया को बाद में दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *