सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Village Development: दिल्ली के 48 गांवों के नियोजित विकास का रास्ता खुलेगा, नागरिक सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद: दीपक गाबाMann Ki Baat: हर्ष मल्होत्रा और मनोज तिवारी ने आंबेडकर कॉलेज में सुना प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम, दर्शन सिंह ने किया आयोजनDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से बदलेगी विकास की तस्वीर, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: प्रवीण निमेषDelhi North Block Fire: नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा घना धुआं, 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं, आग पर पाया गया काबूRahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां टकराईं, राहुल गांधी सुरक्षित; जांच के लिए SIT गठितDelhi Yamuna Safari: दिल्ली में यमुना पर चलेगा क्रूज, ₹500 में मिलेगी रिवर सफारी की सैर, जानें रूट और टाइमिंगDelhi Building Collapse: हर्ष विहार में निर्माणाधीन इमारत ढही, पिता-पुत्र की मौत, मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारीDelhi Ramlila Gate Accident: दिल्ली में रामलीला के गेट से टकराकर दूसरा व्यक्ति घायल, हनुमंत रामलीला के गेटों की सुरक्षा पर सवाल

झपटमार के हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिवार को केजरीवाल ने एक करोड़ का चेक दिया

2 मिनट पढ़ें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के दिवंगत कर्मी शंभू दयाल के परिवार के सदस्यों को बुधवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। दयाल की एक यहां झपटमार द्वारा चाकू घोंपने से मृत्यु हो गई थी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक दयाल पर पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा, “ हमने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक दिया है। उम्मीद करते हैं कि इससे उनकी कुछ हद तक मदद होगी। हम यहां परिवार के लिए हैं।”

दयाल ने चार जनवरी को एक झपटमार को पकड़ा था और वह उसे मायापुरी थाने ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में झपटमार ने उनपर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एएसआई ने दम तोड़ दिया। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। मृत पुलिस कर्मी की बड़ी बेटी गायत्री ने केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा, “ मेरे पिता दिल की बीमारी से पीड़ित थे। उनके हृदय में स्टंट डाला गया था फिर भी उन्होंने छुट्टी नहीं ली। उनके लिए काम सबसे अहम था। मुझे उन पर गर्व है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *