सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Village Development: दिल्ली के 48 गांवों के नियोजित विकास का रास्ता खुलेगा, नागरिक सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद: दीपक गाबाMann Ki Baat: हर्ष मल्होत्रा और मनोज तिवारी ने आंबेडकर कॉलेज में सुना प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम, दर्शन सिंह ने किया आयोजनDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से बदलेगी विकास की तस्वीर, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: प्रवीण निमेषDelhi North Block Fire: नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा घना धुआं, 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं, आग पर पाया गया काबूRahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां टकराईं, राहुल गांधी सुरक्षित; जांच के लिए SIT गठितDelhi Yamuna Safari: दिल्ली में यमुना पर चलेगा क्रूज, ₹500 में मिलेगी रिवर सफारी की सैर, जानें रूट और टाइमिंगDelhi Building Collapse: हर्ष विहार में निर्माणाधीन इमारत ढही, पिता-पुत्र की मौत, मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारीDelhi Ramlila Gate Accident: दिल्ली में रामलीला के गेट से टकराकर दूसरा व्यक्ति घायल, हनुमंत रामलीला के गेटों की सुरक्षा पर सवाल

भूल भूलैया 2 से पहले कार्तिक आर्यन का बड़ा बयान, कहा- केवल प्रशंसा ही नहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी रखता है मायने

2 मिनट पढ़ें

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को हिट कराने के लिए कार्तिक ताबड़तोड़ प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच कार्तिक ने अपने फिल्मों के चयन को लेकर खुलकर बात की है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों और आलोचकों की प्रशंसा के बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि वह ऐसी फिल्मों में अभिनय करना चाहते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर्स दें साथ ही सिनेमा देखने वालों के लिए एक मनोरंजक सामुदायिक अनुभव का वादा करें। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी रिलीज भूल भुलैया 2 के साथ भी कार्तिक आर्यन यही उम्मीदें रखते हैं।

उम्मीद है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो लोग इसे काफी पसंद करेंगे

कर्तिक ने कहा, ‘फिल्मों के लिए केवल रिव्यू ही महत्वपूर्णं नहीं है बल्कि इसका अच्छा बिजनेस भी मायने रखता है। मैं दर्शकों के लिए फिल्में बना रहा हूं। फिल्में केवल एक घर के लिए नहीं बल्कि समुदाय को ध्यान में रख कर बनाई जानी चाहिए। ‘उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों को भूल भुलैया 2 का ट्रेलर और गाना पसंद आ रहा है। इससे हमें काफी संतुष्टि मिली है। मुझे उम्मीद है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो लोग इसे काफी पसंद करेंगे।’ बता दें कि कार्तिक आर्यन फिल्म की यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म की कहानी पुरानी कहानी से काफी अलग है। फिल्म के पात्र भी नए हैं। इस फिल्म के अलावा आर्यन हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’ और रोहित धवन द्वारा निर्देशित ‘शहजादा’ में काम कर रहे हैं।

एक्टर ने बताया कि वह जल्द ही कैप्टन इंडिया की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं

इसके साथ ही वह समीर विदवान की अनाम फिल्म और रोमांटिक-थ्रिलर ‘फ्रेडी’ में भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस बार में अभिनेता ने बताया कि उन्होंने ‘फ्रेडी’ पर काम पूरा कर लिया है और जबकि ‘शहजादा’ का एक शेड्यूल शूट करना बाकी है जिसे वह ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज के बाद शुरू करेंगे। एक्टर ने बताया कि वह जल्द ही कैप्टन इंडिया की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *