Home मैं भी रिपोर्टर Guru Purnima cycle distribution: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जरूरतमंद छात्राओं को...

Guru Purnima cycle distribution: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जरूरतमंद छात्राओं को वितरित की साइकिलें : मनोज कुमार जैन

0
9

Guru Purnima cycle distribution: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जरूरतमंद छात्राओं को वितरित की साइकिलें : मनोज कुमार जैन

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ): गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा समाज सेवा की अपनी सतत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आर्य समाज बिरला आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमला नगर में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय की पाँच जरूरतमंद छात्राओं को इन्नोविया इंडिया के सौजन्य से पाँच दुपहिया साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन योगेश आर्य ने तरुण मित्र परिषद द्वारा पिछले 51 वर्षों से शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद लंबे समय से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों, विशेषकर विद्यालय की जरूरतमंद छात्राओं को पाठ्य सामग्री, यूनिफॉर्म एवं छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तरुण मित्र परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष अशोक जैन ने की। तरुण मित्र परिषद के महासचिव एवं मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने बताया कि परिषद का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को प्रदान की गई ये साइकिलें उनके विद्यालय आने-जाने को सुगम बनाएंगी, समय और खर्च की बचत करेंगी तथा पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होंगी। वोयजंत इंक के कार्यकारी अधिकारी चिक्की एवं कंपनी की मानव संसाधन निदेशक सुश्री काजल पांडे मल्होत्रा ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने वाली ऐसी सामाजिक पहलें छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन, सहसचिव आलोक जैन, विकास जैन, विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री निधि वर्मा, अध्यापिका सुश्री नीलू अरोड़ा तथा प्रबंधक वीरेन्द्र साही सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज में शिक्षा के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here