Divyang sahayata camp: डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में दिव्यांगजन,सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ब्रह्मपुरी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी (महिला मोर्चा) की जिला उपाध्यक्ष डॉ. दीपमाला सिंह के नेतृत्व मेंदिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए और डॉ. दीपमाला सिंह के सेवा कार्यों की खुलकर भूरि भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. दीपमाला सिंह निरंतर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, जो भाजपा की सेवा और समर्पण की भावना को सशक्त रूप से दर्शाता है एवं अतुलनीय अनुसरणीय है।

डॉ. दीपमाला सिंह द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से मॉडर्न व्हीलचेयर, अत्याधुनिक बैटरी चालित ई-रिक्शा, टी एल एम किट, इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर, मोटाइज्ड ट्राइसाइकिल, हियरिंग ऐड, बैसाखी, ट्राइपॉड एवं कॉलर नेक, कमर बेल्ट, घुटने की पट्टी, जॉय स्टिक,बैसाखी तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कैप्टन वेद पाल सिंह, नाथू सिंह नंबरदार, सूरज प्रकाश, उर्मिल नौटियाल, राम नरेश पराशर (सांसद प्रतिनिधि), जितेंद्र भदौरिया (पूर्व ब्रह्मपुरी मंडल अध्यक्ष), विपिन शर्मा, भाजपा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता ब्रजमोहन शर्मा, राहुल पराशर एवं राहुल तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



