25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय : राजेश भाटिया

0
28

25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय : राजेश भाटिया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के पूर्व महामंत्री चांदनी चौक जिले के प्रभारी राजेश भाटिया का | राजेश भाटिया नें कहा आज
उस दिन को 50 वर्ष पूरे हो गए जब कांग्रेस ने सत्ता की कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश को एक जेलखाने में बदल दिया। मीडिया पर ताले जड़ दिए गए, न्यायपालिका को पंगु बना दिया गया, लाखों निर्दोषों को जेलों में ठूंस
दिया गया। राजेश भाटिया नें कहा न सिर्फ संविधान का अपमान हुआ, बल्कि भारत की आत्मा को कुचलने का दुस्साहस किया गया। राजेश भाटिया नें भाजपा चाँदनी चौक जिला द्वारा आयोजित गोष्ठी में उपस्थित लोगों को इस सच्चाई से
अवगत कराया कि इमरजेंसी सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि कांग्रेस की असली सोच का आईना है ,परिवारवाद, तानाशाही और लोकतंत्र से घृणा। राजेश भाटिया नें इस मौके पर लोकतंत्र के रखवालों को नमन किया, आपातकाल के
पीड़ितों का सम्मान किया और संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों को यह इतिहास कभी भूलने नहीं देंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here