गुलमर्ग की अफरवात चोटी पर हुआ हिमस्खलन, दो विदेशी की हुई मौत

0
44

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिसोर्ट के ऊपरी इलाकों में बुधवार को भारी हिमस्खलन हुआ है, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की अशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो विदेशी नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जम्मू – कश्मीर के प्रवक्ता ने बताया कि गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट अफरवात चोटी पर यह हिमस्खलन हुआ है। बारामुला जिले के एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज यानी बुधवार को हिमस्खलन में कुछ स्कीयर्स के फंसे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान तो विदेशी स्कीयर्स की बॉडी बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस बल और रेस्क्यू एजेंसियां बचाव व राहत कार्य में जुटी हैं। वहीं, रामबन जिले में भी कई स्थानों पर भूस्खलन होने की घटनाएं सामने आई हैं। जिसकी वजह से जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर ट्रैफिक सिस्टम ठप हो गया है। हाइवे पर प्रशासनिक अधिकारी और हाइवे के अफसर ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करने में जुटी है।

उधर, रामबन जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन होने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी और हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी इसे बहाल करने की जुटे हुए हैं। मौसम साफ होने के साथ बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले दस दिन तक मौसम लगभग साफ रहेगा। इसमें 1 से 4 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 60 प्रतिशत तक कोहरा रह सकता है। 5 फरवरी को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली है। घाटी के साथ अन्य जिलों में अभी दिन के साथ रात में ठंडक कायम है। जिला पुंछ में बीस संपर्क मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। राजोरी में कई संपर्क मार्गों को खोल दिया गया है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here