करण जौहर ने की असम बाढ़ पीड़ितों की मदद, सीएम रिलीफ फंड में जमा की राशि

0
71
करण जौहर ने की असम बाढ़ पीड़ितों की मदद, सीएम रिलीफ फंड में जमा की राशि
करण जौहर ने की असम बाढ़ पीड़ितों की मदद, सीएम रिलीफ फंड में जमा की राशि

 

असम के लोग इस वक्त बड़े बुरे दौर से गुजर रहे हैं। असम में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लोगों ने मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। इस नेक काम में हमारे बॉलीवुड सितारें भी पीछे नहीं रहे। बीते दिनों आमिर खान ने असम के लोगों की दिल खोलकर मदद की थी। वहीं अब इस नेकी में फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है। करण जौहर ने आगे बढ़कर बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर के जरिए सभी को दी है। करण जौहर ने असम बाढ़ राहत कार्य के लिए 11 लाख रुपये का दान दिया है।

करण जौहर का सीएम रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये का योगदान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन का सीएम रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए आभारी हूं।’ करण के अलावा सरमा ने एक ट्वीट के जरिए रोहित शेट्टी को भी इस जरूरत की घड़ी में असम की मदद के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक साथ लाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, “रोहित शेट्टी को असम बाढ़ के लिए पूरे भारतीय फिल्म उद्योग को एक साथ लाने की उनकी पहल के लिए भी धन्यवाद।” इससे पहले रोहित शेट्टी और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में 5-5 लाख डोनेट किए थे।

आमिर खान ने मदद के लिए 25 लाख रुपये दान किए

सीएम सरमा ने अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी के इस कदम की तारीफ की और एक ट्वीट में लिखा- ‘बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख के योगदान के साथ असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। मैं उनकी चिंता और उदारता के कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’ बता दें, इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपये दान किए थे। असम के हालातों की अगर बात करें तो – 22 जिलों में 14 लाख लोग इस भीषण बाढ़ ले जूझ रहे हैं। अब तक कई लोग अपनी जान से हाथ भी धो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here