CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, मनप्रीत फिर बने टीम के कप्तान

0
124

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए आज 18 खिलाड़ियों की एक मजबूत सीनियर मेंस हॉकी टीम की घोषणा की जिसमें कप्तान के रूप में मनप्रीत सिंह की वापसी हुई है, जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उपकप्तान चुना गया है। हॉकी इंडिया ने बर्मिंघम खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक के क्वालिफायर हांगझोउ एशियाई खेलों के बीच कम समय के कारण शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दूसरे दर्जे की टीम भेजने का फैसला किया था। कोविड के कारण एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया गया जिसके बाद हॉकी इंडिया ने 28 जुलाई से शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए मजबूत टीम चुनने का फैसला किया। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुवाई मनप्रीत ने की थी। वह अमित रोहिदास की जगह लेंगे। अमित ने बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों में भारत की कप्तानी की। भारतीय टीम को पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। दो बार की पूर्व रजत पदक विजेता भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगी। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक जीतने के दौरान मनप्रीत ने भारतीय टीम की अगुआई की थी और वह अमित रोहिदास की जगह लेंगे जिन्होंने बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों में भारत की कप्तानी की। उप कप्तान बनाए गए हरमनप्रीत एफआईएच हॉकी प्रो लीग में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर: वरूण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा।

फारवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here