चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, चलानी पड़ी वॉटर कैनन, पुलिस ने हिरासत में लिया

0
96
चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, चलानी पड़ी वॉटर कैनन, पुलिस ने हिरासत में लिया
चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, चलानी पड़ी वॉटर कैनन, पुलिस ने हिरासत में लिया

 

राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। चंडीगढ़ में आज भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। संख्या कम थी लेकिन पूरे जोश के साथ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब राजभवन जा रहे थे। कुछ कदम चलने के बाद ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हे आगे बढ़ने से रोक दिया। बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया।

महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीटीयू की बस में बैठाकर सेक्टर-36 के थाने ले जाया गया। हालांकि महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी और राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च करने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से बाहर निकल कर सड़क पर बैठ गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here