देवबंद में जमीयत की बैठक में निकले मदनी के आंसू और अंगारे, कहा- जुल्म सह लेंगे, वतन पर आंच नहीं आने देंगे

0
210

मंदिर-मस्जिद विवाद के बीच आज देवबंद में जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक हुई। इसमें जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी देश में चल रहे विवाद पर भावुक हो गए। उन्होंने इसे देश के लोगों को बांटने वाला करार दिया। मदनी ने भावुक स्वर में कहा कि हमें अपने ही देश में अजनबी बना दिया गया है। हम हर जुल्म सह लेंगे लेकिन वतन पर आंच नहीं आने देंगे। देवबंद में देश में चल रहे विवादों, खासकर ज्ञानवापी मस्जिद विवाद और मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर बैठक में कई अहम बातें कही गई।

मौलाना मदनी ने अपनी तकरीर में देश की बात की

इसमें मुस्लिम पक्ष की ओर से तमाम विवाद पर अपना पक्ष तय किए जाने की बात कही जा रही थी। मौलाना मदनी ने अपनी तकरीर में देश की बात की। सामाजिक एकता पर जोर दिया। साथ ही, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे पर जारी महाभारत पर दुख भी जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here